अलवर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे मार्ग पर मंगलवार को सुबह एक निजी स्कूल के चौपहिया वाहन पलटने से 11 बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के गोठ गांव के समीप बांदीकुई के एक निजी स्कूल का वाहन एक मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पलट गया। इससे उसमें सवार 11 बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को राजगढ़ के चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित