चमोली, अक्टूबर, 12 -- मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने का जुनून युवाओं को जोखिम भरी हरकतें करने के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में चमोली के ज्योतिर्मठ बाजार में सामने आया, जहां स्कूटी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की है । पुलिस ने संबंधित स्कूटी को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्कूटी से खतरनाक स्टंट करते हुए सड़क पर सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला सामने आया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने युवक को भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित