उदयपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो से साढे चार क्विंटल डोडा चूरा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि थाना प्रभारी चन्द्रशेखर किलानिया एवं मावली थाना पुलिस दल द्वारा शनिवार रात को फलीचडा बस स्टेण्ड, फतहनगर पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पिया गाडी आई जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक नाकाबन्दी तोडकर भागने लगा। जिस पर दल ने उसे टायर खराब कर दिये तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें 23 कट्टों में 455 किलो अवैध डोडा चूरा पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित