पौड़ी , मई 11 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप और विवादित टिप्पणियों को लेकर तनातनी चल रही थी। शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप और विवादित टिप्पणियों को लेकर तनातनी चल रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लगातार शांति व्यवस्था भंग करते रहे। पुलिस ने बताया कि हालात बिगड़ते देख त्वरित कार्रवाई करते हुए माधव, राजेश सिंह, अनीश, किशन और अमन को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित