देहरादून , अगस्त 05 -- उत्तराखंड में देहरादून जनपद पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बाइक सवार द्वारा कमर में पीछे पिस्टलनुमा कोई चीज खोंपे वीडियो वायरल होने पर उसे दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वायरल एक वीडियो, जिसमें एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति द्वारा पीछे कमर में पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर राजपुर रोड पर मोटर साईकल चलाकर आमजन में भय फैलाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही को थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए।

जिस पर पुलिस ने तत्काल उक्त व्यक्ति एवं वाहन को ट्रेस कर युवक को हिरासत मे ले लिया। उक्त वाहन को चालक गौरव कुमार (18) पुत्र सिताब सिंह निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) चला रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित