ठाणे , मार्च 27 -- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की झूठी खबर फैलाकर नागरिकों के बीच दहशत पैदा करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुंब्रा निवासी अरहम उजैर अजहरुद्दीन के रूप में हुई है, जिसने बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

अधिकारियों के अनुसार, अरहम ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इसमें उसने दावा किया था कि आधी रात से इलाके में सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। मामला मुंब्रा पुलिस स्टेशन के साइबर विभाग के संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित