भरतपुर , जून 11 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धमकियां देने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो अपलोड करके सनसनी फैलाने युवक एवं उसके सहयोगी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर थाने में आग लगाने, भरतपुर जाम करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से फेसबुक पर धमकी भरी वीडियो अपलोड करने के आरोपी जगमोहन सिंह उर्फ पटवारी जाट (38) और महेन्द्र सिंह जाट (39) को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित