सोलापुर , मई 19 -- महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मंगलवार सुबह एक कार और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार, पुणे के देहू रोड का एक परिवार स्वामी समर्थ मंदिर के दर्शन के लिए अक्कलकोट जा रहा था, तभी अचानक से कोंडी क्षेत्र में यह हादसा हुआ। जांच अधिकारियों ने बताया कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क पर आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित