जयपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे सोलहवीं विधानसभा के पंचम सत्र के पहले दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अभिभाषण देंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव विधानसभा पहुंचने पर श्री बागडे का स्वागत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित