वॉशिंगटन , जून 15 -- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने कहा है कि वीजा संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सके सोमालिया के मैच रेफरी उमर अब्दुलकादिर आर्टन को उनकी भूमिका के लिए भुगतान किया जायेगा।
अफ्रीका के अग्रणी रेफरी के रूप में पहचाने जाने वाले आर्टन को पिछले सप्ताह मियामी पहुंचने पर वीजा संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका से वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद वे सोमालिया लौट गए थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित