हैदराबाद , नवंबर 01 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ आयोजित महा पदयात्रा में शामिल होंगे।

यह पदयात्रा दोपहर तीन बजे निजाम कॉलेज के सामने स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू होगी। यह वाया एबिड्स होते हुए शाम करीब छह बजे मोजामजाही मार्केट पर संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित