नयी दिल्ली , जुलाई 01 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें बी एन रेड्डी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गयी है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्री घोष विदेश सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं और शिकागो में भारत के महावाणिज्यदूत हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि श्री घोष जल्द ही अपना पदभार संभालेंगें। भारत और मलेशिया के बीच प्राचीन काल से ही मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और हाल के वर्षों में यह साझेदारी और मजबूत हुई है।
मलेशिया में भारतीय मूल के लगभग 27.5 लाख लोग रहते हैं, जो अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। इनमें से अधिकांश तमिल भाषी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित