सोनभद्र , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र में स्थित सोना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी विमलेश कुमार (18) एवं अवनीश कुमार (19) दोनों इंटर का छात्र थे। दोनों प्रतिदिन कोन में ट्यूशन पढ़ने आते थे, रविवार को भी ट्यूशन पढ़ने के बाद वह दोनों अपने मित्र धिरज के साथ स्कुटी पर सवार होकर तीनों दोस्त लगभग सुबह 10.30 बजे चांचीकला पुल पार होकर रानीडीह स्थिति सोन नदी गये और नदी में नहाने लगे। थोड़ी ही देर में विमलेश व अवनीश गहरे पानी में डुब गये। दोनों मित्रों को पानी में डुबता देख धीरज जोर जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों की सांस थम चुकी थी फिर भी परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित