नयी दिल्ली , मई 10 -- भारतीय खेल जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए एकेएल लीग के आधिकारिक लॉन्च और सोनी स्पोट्स नेटवर्क के साथ प्रसारण साझेदारी की घोषणा की है।

कबड्डी को नई पहचान देने और सीमाओं से परे ले जाने के विजन के साथ शुरू हुई एकेएल ने पिछले कई महीनों में देशभर में अभियान, खिलाड़ी खोज पहल, सामुदायिक कार्यक्रमों और ओपन ट्रायल्स के माध्यम से मजबूत आधार तैयार किया है। खिलाड़ियों, प्रशंसकों और स्थानीय समुदायों से मिले जबरदस्त समर्थन ने यह साबित किया है कि देश में कबड्डी के प्रति गहरा जुनून है और ऐसी लीग की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित