मुंबई , जुलाई 20 -- सोनी सब के कलाकारों ने अपने पसंदीदा मानसून डेस्टिनेशन और उनसे जुड़ी यादगार यात्राओं के अनुभव साझा किए हैं।'हस्तिनापुर के वीर' में द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी ने बताया कि गोवा उनका पसंदीदा मानसून डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान गोवा का शांत और ताजगी भरा माहौल उन्हें बेहद पसंद है तथा वह अपनी पत्नी के साथ वहां समय बिताना पसंद करते हैं।
'यादें' में डॉ. प्रीति देशमुख की भूमिका निभा रहीं छवि पांडे ने कहा कि वह मानसून की दीवानी हैं और हर साल इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने पालतू जानवरों के साथ महाबलेश्वर जैसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की यात्रा करना पसंद करती हैं, जहां प्रकृति के करीब रहकर सुकून मिलता है।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने लोनावाला और माथेरान को अपना पसंदीदा मानसून गेटअवे बताया। उन्होंने कहा कि परिवार और कजिन्स के साथ बिताया गया समय, हरियाली और सुहावना मौसम इन यात्राओं को खास बना देता है।
वहीं, 'हस्तिनापुर के वीर' में शकुनि का किरदार निभा रहे चंदन आनंद ने कहा कि उन्हें मानसून में दोस्तों के साथ यात्रा करना पसंद है। उनके अनुसार बारिश के मौसम में की गई रोड ट्रिप और नए स्थानों की खोज हर सफर को रोमांचक बना देती है।
सोनी सब पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'यादें', 'हस्तिनापुर के वीर' और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के कलाकारों ने अपने अनुभवों के जरिए दर्शकों को भी मानसून में प्रकृति के करीब जाने और नई यादें बनाने का संदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित