मुंबई , अगस्त 27 -- ेलीविजन कलाकारों के लिए वैनिटी केवल तैयार होने की जगह नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान आराम करने और खुद को रिचार्ज करने का निजी स्पेस भी होती है। सोनी सब के कलाकार मुस्कान बामने, दीक्षा जोशी, इकबाल खान, गुलकी जोशी, तोरल रसपुत्रा और जितेन लालवानी ने बताया कि उनकी वैनिटी में कौन-सी चीजें हमेशा मौजूद रहती हैं।
'यादें' में डॉ. देव की भूमिका निभा रहे इकबाल खान ने बताया कि उनकी वैनिटी में नमाज की चटाई, रिक्लाइनिंग चेयर, चॉकलेट और काउच जरूर रहता है। उनके अनुसार, नमाज की चटाई उन्हें शांत समय बिताने में मदद करती है, जबकि आरामदायक कुर्सी और काउच वैनिटी को सहज बनाते हैं।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि उनकी वैनिटी में ईयरफोन और निजी तस्वीरें हमेशा रहती हैं। उनके लिए संगीत खुद को रीसेट करने का जरिया है, जबकि तस्वीरें उन्हें खुशी देती हैं।
इसी शो में दीप्ति की भूमिका निभा रहीं दीक्षा जोशी ने बताया कि उनकी वैनिटी में पानी और परफ्यूम मिस्ट सबसे जरूरी चीजें हैं। वह दिनभर पानी पीती रहती हैं और परफ्यूम मिस्ट उन्हें तरोताजा महसूस कराता है।
'यादें' में डॉ. सृष्टि की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी की वैनिटी में स्नैक्स और हेडफोन रहते हैं। स्नैक्स शूटिंग के दौरान अचानक लगने वाली भूख में काम आते हैं, जबकि संगीत उन्हें कुछ पल के लिए खुद से जुड़ने का मौका देता है।
'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती की भूमिका निभा रहीं तोरल रसपुत्रा अपनी वैनिटी में छोटी नोटबुक और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स रखती हैं। वह नोटबुक में जरूरी बातें और विचार लिखती हैं, जबकि स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लंबे समय तक मेकअप के बाद ताजगी देते हैं।
इसी शो में द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी के लिए स्क्रिप्ट, राइटिंग पैड, पेन, हाईलाइटर्स और चश्मा जरूरी हैं। इसके अलावा उनकी वैनिटी में घर का बना खाना, स्नैक्स, चाय और रेजिस्टेंस बैंड भी रहता है।
'यादें', 'हस्तिनापुर के वीर' और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोनी सब पर किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित