सोनीपत, सितंबर 14 -- हरियाणा के सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन ने गणेश चतुर्थी उत्सव के शुभारंभ पर शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मेयर राजीव जैन सोमवार को 8 मरला, फैज बाजार और प्रभु नगर मंडी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और सभी परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मेयर जैन ने कहा कि भगवान गणेश का व्यक्तित्व ज्ञान, विवेक, दूरदर्शिता, नेतृत्व, धैर्य, आत्मसंयम, संवाद, समावेशिता और कर्मशीलता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के जीवन मूल्यों और सूत्रों को आत्मसात कर वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित