सोनीपत , मार्च 13 -- सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में रियल एस्टेट निवेश के नाम पर 10.80 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी निदेशक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर निवासी संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड नामक कंपनी ने विभिन्न निवेश योजनाओं में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से पैसे जमा कराए। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2015 से 2019 के बीच कंपनी की अलग-अलग योजनाओं में कुल 10.80 लाख रुपये का निवेश किया था।

आरोप है कि शुरुआत में कंपनी की ओर से कुछ समय तक भुगतान किया गया, लेकिन बाद में किस्तें देना बंद कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने निवेशकों की राशि लौटाने से इनकार कर दिया और कार्यालय भी बंद कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित