सोनीपत , मार्च 12 -- हरियाणा में सोनीपत के कुंडली स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा तैनात विशेष त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टीम ने अचानक निरीक्षण कर नकल के छह मामले पकड़े। इसके बाद छह शिक्षकों को तुरंत परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित