सोनीपत , जुलाई 19 -- हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने बहालगढ़ चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी चोरी करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेवरा कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 और 17 जुलाई की दरमियानी रात आरोपी ने एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश की। हालांकि वह नकदी चुराने में सफल नहीं हो सका, लेकिन मशीन को करीब 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित