नयी दिल्ली , नवंबर 02 -- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्रीमती गांधी ने लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

सुश्री भारती ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष को बताया कि उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। श्री यादव के परिवार ने श्रीमती गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित