नयी दिल्ली , मई 13 -- कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल ने नियमित स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच परीक्षण के बाद घर भेज दिया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया "श्रीमती गांधी की मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच करवाई गई और अब वे घर लौट आई हैं।"कुछ खबरों के अनुसार हालांकि श्रीमती गांधी को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मामूली सर्जरी होनी है।

श्रीमती गांधी को जनवरी से अब तक तीसरी बार नियमित चिकित्सा जांच और उसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जनवरी और मार्च में उन्हें यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित