नयी दिल्ली , मार्च 24 -- कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि श्रीमती गांधी को सांस में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।

श्रीमती गांधी के साथ उनके पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

श्रीमती गांधी को इससे पहले गत जनवरी में अस्पताल में भर्ती कर गया था और तब वह करीब छह दिन तक इसी अस्पताल में डॉक्टरों की रेख देख में रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित