हरिद्वार , मई 10 -- त्तराखंड में लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित सोनाली नदी पुल पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुड़की की ओर जा रही एक वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर लक्सर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित