रायपुर/गरियाबंद , जुलाई 20 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में सोनम वांगचुक के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार फिंगेश्वर को सौंपकर केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि "सोनम वांगचुक के लोकतांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है।" उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्र सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित