सोनभद्र , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बतायया कि बीती देर रात सुरेन्द्र कुमार पाल (22) निवासी कलवारी माफी गुरुदेव नगर थाना मड़िहान मिर्जापुर एवं मुन्ना (27) निवासी धुरकर थाना राजगढ़ मिर्जापुर बाइक से हिन्दुआरी की तरफ से अपने घर जा रहे थे। वे लोग खैराही के पास पहुंचे थे कि तभी सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी हाईवा में पीछे से जा घुसे।
इस दुर्घटना में सुरेन्द्र कुमार पाल की मौके पर मौत हो गई जबकि मुन्ना को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित