सोनभद्र , सितम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की शाम एक हाईवा ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।

चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि राजू (27) व गोविंदा (32) बाइक पर सवार होकर चोपन की तरफ जा रहे थे। वह लोग वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पटवध गांव के पास बस कटवा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एकाएक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद हाईवा ट्रक मौके से फरार हो गयी है। पुलिस ने दोनों शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया और परिजनों को सूचना दिया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है व हाईवा ट्रक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित