सोनभद्र , नवंबर 30 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर जाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया कि बीती रात्रि साढ़े बारह बजे थाना रायपुर व थाना मांची पुलिस की संयुक्त टीम खलियारी दरमा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा व अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते में चला गया। कच्चे रास्ते में वाहन का पहिया फंस गया तब दो आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने फौरन घेराबंदी करना शुरू किया तभी एक तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा पुलिस द्वारा भी फायरिंग किया गया जिससे एक तस्कर पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और दुसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित