सोनभद्र , अप्रैल 05 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने से घायल दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कैमूर जिला सुनील कुमार पासवान (36) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी की विदाई कराने बलियारी गांव स्थित ससुराल आया था। ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया कि सुनील अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते विदाई से इंकार कर दिया गया।
रविवार शाम करीब पांच बजे इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित