सोनभद्र , सितंबर 23 -- सोनभद्र जिले में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़ी एक ट्रक पर पीछे की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार भोर लगभग तीन बजे सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पिकअप वाहन का टक्कर हो गया जिससे उसमें सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सद्दाम पुत्र वसीम एवं रविन्द्र पुत्र अमरजीत दोनों निवासी ग्राम कटौली थाना दुद्धी के रूप में किया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित