कोटा , मार्च 20 -- राजस्थान में कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक (कुल सात फेरे) अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से प्रस्थान करके दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर मथुरा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से सांय पांच बजकर 10 बजे प्रस्थान करके रात दस बजकर 50 मिनट पर सोगरिया पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित