मुंबई , फरवरी 16 -- बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने फिल्म 'हैवान' में अपने फिटनेस आइडल अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।

सैयामी खेर, फिल्मकार प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैवान में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं। सैयामी के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि अक्षय कुमार लंबे समय से उनके फिटनेस और अनुशासन भरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे फिट और अनुशासित सितारों में गिने जाने वाले अक्षय कुमार ने अपनी सेहत, खेल और एक्शन फिल्मों के प्रति समर्पण से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। सैयामी, जो खुद फिटनेस और खेलों को अपने जीवन और करियर का अहम हिस्सा है और ये मानती हैं कि यह जोड़ी दो ऐसे कलाकारों को साथ लाती है जिनकी सोच और ऊर्जा एक जैसी है।फिल्म हैवान के सेट पर दोनों कलाकारों का रिश्ता कैमरे से आगे तक दिखा। शूटिंग के दौरान अक्षय और सैयामी अक्सर साथ में खेलते और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए।

सैयामी ने हाल ही में एक मज़ेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे साथ में खेलते दिख रहे हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया और दोनों की केमिस्ट्री की खूब सराहना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित