कोलकाता , मार्च 02 -- भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन ने एक मुश्किल दौर के बाद बेहतरीन वापसी की है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी लय सेमीफानल और फाइनल में भी जारी रहेगी।
संजू की इस वापसी के बारे में मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि संजू कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। यह सब उन्हें बैक करने (भरोसा जताने) के बारे में था और जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस दिन उन्होंने इस तरह की बेहतरीन पारी खेली। अभी टूर्नामेंट में कुछ और महत्वपूर्ण मैच शेष हैं। यह उनके लिए लय पकड़ने का समय है। मैंने हमेशा कहा है कि वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। वह एक महान प्रतिभा हैं और उम्मीद है कि हम आगे भी उनसे, इसी तरह की पारी देख सकेंगे।"वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन की यह पारी पहली नजर में बेहद आक्रामक दिख सकती है, लेकिन उन्होंने पूरी पारी के दौरान बहुत सोच-समझकर जोखिम लिए और लगातार स्ट्राइक रोटेट करने का प्रयास किया। इसी क्रम में उन्होंने सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और तिलक के साथ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारियां की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित