चेन्नई , मार्च 26 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए IPL 2026 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि उनके लिए ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने सीजन से पहले ही संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा था और टीम में पहले से ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड तथा अंडर-19 स्टार आयुष म्हात्रे मौजूद थे। बुधवार को मुंबई में कप्तानों के इवेंट में गायकवाड ने बताया कि सीएसके ने अपनी ओपनिंग जोड़ी को फ़ाइनल कर लिया है।

गायकवाड तीनों बल्लेबाज़ों को लेकर बात कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने कहा, "रुतु और संजू।"आईपीएल 2025 में ओपनिंग करते हुए सात पारियों में 188.97 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाने वाले 18 साल के म्हात्रे को अब नीचे खेलना होगा। गायकवाड के इंज़री रिप्लेसमेंट के तौर पर आने वाले म्हात्रे पिछले सीजन सीएसके की खोज साबित हुए थे। आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था और फरवरी में उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित