नयी दिल्ली , सितम्बर 30 -- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने युद्ध, प्राकृतिक आपदा और शांतिकाल में सशस्त्र बलों तथा देश के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा एमएनएस अधिकारियों की सेवा, पेशेवर क्षमता और समर्पण की सराहना की है।

श्री सेठ ने बुधवार को यहां मानेकशॉ सेंटर में एमएनएस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने समारोह में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा ने भी एमएनएस अधिकारियों की पेशेवर प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने पिछले 100 वर्षों में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में एमएनएस के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

समापन समारोह में स्मारक सिक्का, 'स्टील एंड ग्रेस' नामक संस्मरण और शताब्दी स्मारक पुस्तक 'हीलिंग हैंड्स एंड ब्रेव हार्ट्स: एमएनएस 100' जारी की गई। इस मौके पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर आधारित स्मारक वीडियो भी जारी किया गया। सैन्य नर्सिंग सेवा के इतिहास और विकास को दर्शाने वाली फोटो गैलरी का भी उद्घाटन हुआ।

समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, डीजीएमएस (सेना) लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन, सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, अतिरिक्त डीजीएमएनएस मेजर जनरल रेचल थॉमस और दिल्ली गैरिसन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शताब्दी समारोह का आयोजन 'अतीत का सम्मान, वर्तमान का उपचार और भविष्य को प्रेरित करना' थीम के तहत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित