, July 27 -- पंचकूला , 27 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की 65 किलोग्राम पुरुष भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह शानदार उपलब्धि राजा मुथुपांडी के अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।

श्री सैनी ने कहा कि राजा मुथुपांडी की यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी देश के लिए इसी तरह पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित