भिवानी , अक्टूबर 30 -- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भिवानी में 142 करोड़ रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 133.66 करोड़ रुपये की छह पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन और 8.46 करोड़ रुपये से अधिक की दो नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी को सिंचाई में इस्तेमाल करने की 84.33 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का उद्घाटन किया। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित