चंडीगढ़ , नवंबर 07 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पत्नी सुमन सैनी के साथ हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री सैनी ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। सैनी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी अवसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित