नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हरमिनी से भेंट की इस दौरान दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि श्री राधाकृष्णन ने डा. हरमिनी के साथ मुलाकात की और बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा क्षेत्र, उच्च शिक्षा, आतिथ्य तथा डिजिटलाइजेशन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार किया। श्री राधाकृष्णन ने पिछले वर्ष अक्टूबर में सेशेल्स की अपनी यात्रा का स्मरण किया जब उन्होंने राष्ट्रपति हरमिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपने साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित