पटना , सितंबर 27 -- ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत मां ब्लड सेंटर, मां वैष्णो देवी सेवा समिति, दरियापुर की ओर से रक्तदान सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 17 सितंबर से अब तक यह सेंटर 284 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
रक्तदान कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा सहित विमल जैन, जगजीवन, रूप नारायण मेहता, जयप्रकाश अमिताभ, संजय तोतला, प्रकाश अग्रवाल, मुकेश हिसारिया, पवन शर्मा, आलोक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मोनू खत्री, सुषमा साहू और अजय गुप्ता उपस्थित थे। विश्वविद्यालय मंडल के महामंत्री, पदाधिकारीगण एवं शक्ति केंद्र अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का आधार बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। ऐसे अभियान समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित