नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिक्री और उत्पादन दोनों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 201.4 लाख टन की अब तब की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की जो एक साल पहले के 180.7 लाख टन की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए हासिल की गयी यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया।

उत्पादन के मोर्चे पर, सेल ने 194.3 लाख टन का अपना सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात उत्पादन और 191.76 लाख टन का बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन दर्ज किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित