नयी दिल्ली , सितम्बर 28 -- लद्दाख के पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सह-प्रभारी का पदभार सम्भाल लिया।

श्री नामग्याल ने पद भार संभालने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल और श्रीमती योगिता सिंह तथा कार्यालय मंत्री कैलाश जैन ने श्री नामग्याल का स्वागत किया।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गत सप्ताह उन्हें दिल्ली भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित