देहरादून , मार्च 20 -- उत्तराखंड सरकार ने सेब काश्तकारों को राहत देते हुए अति सघन बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 35 करोड़ रूपए बजट के सापेक्ष 2925.00 लाख (29 करोड़ 25 लाख) रूपए की धनराशि शुक्रवार को अवमुक्त कर दी। इससे प्रदेश के सेब उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने की प्रक्रिया तेज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित