समस्तीपुर , मई 25 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के शहरू गांव में सोमवार को एक घर मे बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से गृह स्वामी की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य मजदूर बेहोश हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के शहरू गांव निवासी पलटन ठाकुर के घर एक नवनिर्मित सेप्टिक टैंक का निमार्ण कराया गया था। आज सेंटरिंग खोलने के लिए गृह स्वामी पलटन ठाकुर एवं 3 मजदूर टैंक के नीचे उतरे थे, तभी सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस घटना मे 60 वर्षीय गृह स्वामी पलटन ठाकुर की मौत हो गई, जबकि मजदूर कन्हाई मंडल, झिलमिल दास एवं अजय गाढ़ा गंभीर रूप से बेहोश हो गए।

सभी मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल काँलेज मे भर्ती कराया गया है।

इस मामले मे जिले के शिवाजीनगर थाना मे मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित