नयी दिल्ली , मार्च 23 -- सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को भोपाल में पांच विशिष्ट पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत होने के बाद भी राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'वेटरन अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित किया।

सेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों में ब्रिगेडियर अवधेन्द्र प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त), कर्नल एम के तिवारी (सेवानिवृत्त), मानद सूबेदार मेजर डी के सेन (सेवानिवृत्त), नायब सूबेदार जी एस मेहता (सेवानिवृत्त) और नायक एल एस राठौड़ (सेवानिवृत्त) शामिल थे, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सेना ने अपनी पोस्ट में कहा, "सम्मानित पूर्व सैनिक वर्दी से परे निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक योगदान देते हुए और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।"इस पहल के महत्व का उल्लेख करते हुए सेना प्रमुख ने नागरिक समाज में अपने कार्यों के माध्यम से प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित करने के लिए पूर्व सैनिकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित