नयी दिल्ली , अक्टूबर 26 -- भारतीय सेना की पश्चिमी कमान 14-15 दिसंबर को चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में 'मेकनाइजेशन टेक्नोलॉजी सेमिनार 2.0' का आयोजन करेगी।
सेमिनार का विषय 'चक्र-भविष्य के युद्ध के लिए मौजूदा प्लेटफॉर्म को बदलना' है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी तकनीकी नवाचारों के जरिए मौजूदा सैन्य प्लेटफॉर्म की युद्ध क्षमता को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी कमान ने 'सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स' (एसआईडीएम) के सहयोग से किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित