श्रीनगर , फरवरी 14 -- सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कश्मीर में सैन्य बलों की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। सेना अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने परिचालन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कश्मीर में एक रणनीतिक रसद केंद्र का दौरा किया। दौरे के दौरान सैन्य कमांडर ने कर्मियों के साथ बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि एक सुरक्षित और लचीली रसद श्रृंखला ही निर्णायक युद्ध क्षमता की आधार होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित