कोटा , जुलाई 31 -- राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं कोटा विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

कुलगुरू प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त तक आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इस संबंध में कोटा विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी करके विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।

उन्होंने बताया कि यूजीसी द्वारा जारी पात्रता संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक, जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं तृतीय लिंग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित