मुंबई , सितंबर 22 -- सोनी सब के धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' के कलाकारों और तकनीकी दल ने गणेशोत्सव के दौरान सेट पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उत्सव मनाया।कलाकारों ने सेट पर बप्पा का स्वागत किया और आरती व भजन में हिस्सा लिया। इसके बाद सभी ने साथ मिलकर प्रसाद और मिठाइयों का आनंद लिया। भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा, गांधारी की भूमिका निभा रहीं विवाना सिंह और अर्जुन की भूमिका निभा रहीं उर्वा सवालिया ने गणेशोत्सव से जुड़ी अपनी खुशियां साझा कीं।
मनीष वाधवा ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान सेट पर सभी एक परिवार की तरह मिलकर उत्सव मनाते हैं। विवाना सिंह ने कहा कि आरती और प्रसाद के साथ गणेशोत्सव का माहौल विशेष हो जाता है। उर्वा सवालिया ने कहा कि कलाकारों के साथ सेट पर गणेशोत्सव मनाना बेहद खास अनुभव है।
'हस्तिनापुर के वीर' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात नौ बजे सोनी सब पर होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित