सेंट्रल नोएडा , फरवरी 07 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में गत रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय युवती ने इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों एवं फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित